हजरत बाबा मुराद शाह वलि और हजरत बाबा मोहब्बत शाह वली का तीन दिवसीय तकिया उर्स संपन्न... एकता व भाईचारे का दिया गया संदेश

हजरत बाबा मुराद शाह वलि और हजरत बाबा मोहब्बत शाह वली का तीन दिवसीय तकिया उर्स संपन्न... एकता व भाईचारे का दिया गया संदेश

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।

स्थानीय तकिया स्थित संत हजरत बाबा मुराद शाह वलि रहमतुल्लाह अलैह व हजरत बाबा मोहब्बत शाह वली रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय वार्षिक उर्स भव्य रूप से संपन्न हुआ। उर्स के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव उपस्थित रहे।  विशिष्ट अतिथि के आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने इस कार्यक्रम की खुले दिल से प्रशंसा की और इसे समुदायों के बीच भाईचारे व हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बताया।

समारोह के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि यह उर्स आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस एकता का संदेश अपने-अपने नगरों व गांवों तक पहुंचाएं। विशिष्ट अतिथि श्री आदि बाबा साहब ने भी उर्स की भव्यता व संगठन की प्रशंसा करते हुए इसे सरगुजा भूमि पर आपसी भाईचारे का सशक्त संदेश बताया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसके पश्चात दोनों अतिथियों ने समापन उर्स के कव्वाली कार्यक्रम का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। अंजुमन कमेटी ने माननीय श्री टी एस बाबा साहब एवं माननीय श्री आदि बाबा साहब का पारंपरिक पगड़ी बांधकर मंच पर सम्मान किया। दोनों अतिथियों ने मजार पर चादर चढ़ाकर देश-प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली के लिए दुआ भी की।

उर्स के दौरान देर रात तक मशहूर कव्वाल मुस्तफा नाजा तथा नवोदित गायिका तमन्ना बानो ने मनमोहक कव्वालियाँ पेश कीं, जिनका दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय और सामूहिक भावना से परिपूर्ण रखा।

अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष  इरफ़ान सिद्दीकी ने मंच से माननीय अतिथियों का  शुक्रिया अदा करते हुए उनके आगमन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सभी सहयोगियों, विशेषकर पुलिस विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग का समन्वय व मदद के लिए आभार जताया। साथ ही समिति ने समस्त  अतिथियों का विशेष रुप से धन्यवाद किया।

समारोह में अफजाल अंसारी, जनपद उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, जावेद खान, पिक्कू, सिकंदर खान, बंटी भाई, अब्दुल लतीफ, परवेज आलम, ईदु भाई, अनिक भाई, सिराजुल हुदा, नान बाबा, शादाब रिजवी, रकीब अंसारी, सहजेब अंसारी, आदिल सिद्दीकी, सफदर अली, आमिर अंसारी सहित अंजुमन कमेटी के कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे और समापन गतिविधियों में भाग लिया।

इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में इस उर्स में काफी अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि विभिन्न जिलों व गांवों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजनों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अंजुमन कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को सफल व यादगार बनाया।

अंजुमन कमेटी ने आगामी वर्षों में भी इसी प्रकार के मेल-जोल व सांस्कृतिक-सांधात्मक आयोजनों को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया और समाज में शांति, एकता व भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)