वारदात : झाड़ियों के बीच पड़े बंद बोरी से आ रही थी दुर्गंध ... पुलिस ने खोला तो मच गया हड़कंप..! तीन दिन से लापता युवक का निकला शव...

वारदात : झाड़ियों के बीच पड़े बंद बोरी से आ रही थी दुर्गंध ... पुलिस ने खोला तो मच गया हड़कंप..! तीन दिन से लापता युवक का निकला शव...

khabrigullak.com
By -
0

 

कवर्धा।। खबरी गुल्लक।।

पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव के समीप शनिवार को एक संदिग्ध बोरी में बंद युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा  के रूप में हुई है, जो 28 मई से घर से लापता था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।

 बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को सोंढा गांव के पास तेज दुर्गंध महसूस हुई, जिसे शुरू में सामान्य समझा गया। दुर्गंध बढ़ने पर ग्रामीणों ने आसपास तलाश की। तलाश के दौरान एक संदिग्ध बोरी दिखाई दी, जिससे बदबू आने पर ग्रामीणों ने तुरंत पांडातराई पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, क्षेत्र को सील कर जांच शुरू की। बोरी की तलाशी लेने पर उसके भीतर एक युवक का शव बरामद हुआ। पहचान में मृतक को बैहरसरी का रहने वाला कोमल वर्मा बताया गया, जो 28 मई से लापता था। परिजन पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे।

 पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी। शनिवार देर शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका था। आज रविवार को पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।  अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण और घटनाक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीणों में शोक व आक्रोश व्याप्त है। कुछ लोगों के बीच एक संदिग्ध व्यक्ति के सरेंडर करने की चर्चाएँ भी सुनने में आईं, लेकिन पुलिस ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)