प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार.. गर्भवती पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे की रेती .. नृशंस हत्या ! पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सक की कांप गई रूह...

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार.. गर्भवती पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे की रेती .. नृशंस हत्या ! पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सक की कांप गई रूह...

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से लगे के  ग्राम भिठीकला में  14 मई 2026 एक युवा महिला हीराबाई 23 की निर्मम हत्या उसके पति ने कर दी। का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार प्रदीप अगरिया ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई  और जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी ने शव को मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया और चिकित्सकों को कहानी सुनाई कि दुर्घटना हो गई है। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी सीपी तिवारी के मुताबिक आरोपी प्रदीप अगरिया ने चिकित्सकों से कहा था कि यह एक दुर्घटना है। हालांकि शार्ट पोस्टमार्टम तथा फॉरेंसिक जांच में स्पष्ट तौर पर बर्बरता का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी पति फरार है और उसकी पतासाजी की जा रही है। 

पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों की कांप गई रूह



15 मई 2026 को मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग की टीम ने जब पोस्टमार्टम किया तो ऐसे तथ्य सामने आए कि चिकित्सकों की भी रूह कांप गई। फॉरेंसिक विभाग के एचओडी डॉ. संटू बाग ने बताया कि मृतिका तीन माह की गर्भवती थी। पोस्टमार्टम में पाया गया कि उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का लगभग 27 सेंटीमीटर लंबा लोहे का  रेती  घुसाया गया था। सिर पर मोटे लकड़ी के डंडे से किए गए प्रहारों के कारण खोपड़ी की हड्डी टूट चुकी थी। शरीर पर कुल 18 स्थानों पर गंभीर चोटों के निशान थे। जांघों के पास के निशान और अन्य चोटों के आधार पर विशेषज्ञों ने कहा कि संभवतः आरोपी ने लोहे की रेती को अंदर धकेलने के लिए महिला के पेट/जांघों को लात मारी, जिससे गर्भ में मौजूद शिशु की भी मौत हो गई।

मृतिका की पारिवारिक स्थिति

मृतिका सकरिया गाँव, लखनपुर निवासी हीराबाई ने भिठीकला, मणीपुर निवासी प्रदीप अगरिया से प्रेम विवाह किया था। दंपति के चार लहान बच्चे हैं। बड़े बच्चे की उम्र लगभग चार साल, एक का तीन साल और तीसरे प्रसव में जुड़वा बच्चे हैं जो करीब डेढ़ वर्ष के बताए गए। हीराबाई पांचवीं बार गर्भवती थी। परिजनों ने बताया कि प्रदीप अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था तथा पहले भी टांगी से हमले कर उसे गंभीर रूप से घायल कर चुका है। गांव में उसके आचरण को लेकर कई शिकायतें मौजूद थीं।

बच्चों ने चिल्लाकर मदद की गुहार लगाई,  कोई नहीं आया

परिजनों के अनुसार वारदात के समय चारों बच्चे घर पर मौजूद थे और उन्होंने चीख कर मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई पड़ोसी या ग्रामीण मदद के लिए नहीं आया। आरोपी ने मृतक को बाइक में बांधकर अस्पताल पहुंचाया, उस दौरान बच्चों ने लोगों को बताया कि उनकी माँ के साथ मारपीट हुई है। यह सूचना मायके पक्ष तक पहुंची और परिजन मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्हें पुत्री का शव मिला।

घटनास्थल पर मिले साक्ष्य

पुलिस ने घटना के दूसरे दिन  15 मई को मणीपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी के नेतृत्व में एफएसएल अधिकारी श्री प्रभात के साथ घटना स्थल का सर्वे कर साक्ष्य एकत्रित किए। घर के कमरे में एक स्थान पर भारी मात्रा में खून जमा मिला, अन्य जगहों पर भी खून के छींटे थे। शव को घर से निकालते समय रास्ते में सूखे हुए रक्त के निशान भी मिले। यह स्पष्ट संकेत है कि घटना स्थल पर महिला के साथ निर्मम तरीके से हैवानियत किया गया और घर में उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़ा गया।

आरोपी तलाश हुई शीघ्र होगा गिरफ्तार - ssp राजेश अग्रवाल 

डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल ने खबरी गुल्लक को  बताया कि यह घटना काफी गंभीर है। पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में एक टीम आरोपी की पड़ताल कर रही है वहीं मणिपुर पुलिस की टीम भी प्रभारी सीपी तिवारी के नेतृत्व में ढूंढ रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)