अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 18 मई 2026
अंबिकापुर के सदर रोड निवासी सना ने अपने पति टीपू कुरैशी के खिलाफ तीन तलाक देने, गाली‑ गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अंबिकापुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। सना ने शिकायत में कहा कि उनका विवाह 5 नवंबर 2015 को हुआ था। उनके तीन पुत्र हैं, किन्तु कुछ समय से पति द्वारा लगातार छोटी‑छोटी बातों पर गाली‑गलौज और दुर्व्यवहार किया जा रहा था। परेशान होकर वह 8 मार्च 2026 को बच्चों के साथ मायके आ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 मई की शाम करीब 6 बजे वह चाची व बच्चों के साथ तकिया शरीफ जा रही थीं, तभी रास्ते में पति टीपू कुरैशी मिले और बीच सड़क सार्वजनिक रूप से लगातार तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया, साथ ही गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी दी। घटना की पुष्टि उसकी चाची ने की है। परिवार ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अर्जी मिलने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है।




