सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश... समय पर निपटाएं प्रकरण, गुणवत्ता के साथ करें निराकरण

सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश... समय पर निपटाएं प्रकरण, गुणवत्ता के साथ करें निराकरण

khabrigullak.com
By -
0


 सूरजपुर।।खबरी गुल्लक।। 25 मई 2026

 जिले में राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर रेना जमील की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अनुविभागों एवं तहसीलों में लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

                 बैठक के दौरान जनगणना में संकलित जानकारी पर भी विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर करना सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा समय-सीमा से बाहर कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।   कलेक्टर ने न्यायालयवार राजस्व मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख सुधार, भू-अर्जन, पट्टा वितरण एवं अभिलेख दुरुस्तीकरण सहित विभिन्न मामलों की समीक्षा की। साथ ही लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)