अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।।
संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के भारतमाता चौक के समीप संचालित हिंदुस्तान ऑटोमोबाइल का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने चार पहिया वाहन का 4 टायर पार कर दिया। चोरी गए टायर की कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है। चोरी की यह घटना सीसी टीव्ही कैमरे में कैद हो गई। जिसमें नजर आ रहा है कि एक चोर दुकान के भीतर 24 मई 2026 की रात करीब 1 बजे ताला तोड़ कर घुसता है और गल्ला की पड़ताल भी करता है। व्यवसाई अफरोज आलम ने पुलिस को बताया कि गल्ला में रुपये नहीं था जिससे चोरों को नगद राशि नहीं मिल पाया। चोरों ने 1 घंटे इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। सीसी टीव्ही फुटेज में नजर आ रहा है कि दुकान के पीछे ऑटो के साथ 4 संदिग्ध हैं ,जिसमें से एक चोर दुकान में घुसता है। संभवतः चोरों ने ऑटो का उपयोग चोरी का सामान ढोने के लिए किया। अभी तक पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है। व्यवसाई के मुताबिक चोरों ने पूर्व में भी उनके दुकान में चोरी किया था।




