लगातार हो रही मौत.. लिबरा वाटर फॉल में प्रतिबंध लगा प्रशासन पालन कराना भुला... फिर एक छात्र की हुई जलसमाधि

लगातार हो रही मौत.. लिबरा वाटर फॉल में प्रतिबंध लगा प्रशासन पालन कराना भुला... फिर एक छात्र की हुई जलसमाधि

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।। 

सरगुजा के लिबरा वाटर फॉल में डूबने से कॉलेज के छात्र इंद्रदेव पैकरा की मौत हो गई जबकि उसके साथी को बचा लिया गया। घटना के संबंध में पुलिस के मुताबिक बतौली के ग्राम पोकसरी कूड़ो पहरी निवासी इंद्रदेव पैकरा उर्फ अमन पिता संजय पैकरा 20 वर्ष अंबिकापुर के गांधीनगर में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। आज शनिवार को वह अपने मित्र रोहित सहित 4 दोस्तों के साथ लिबरा वाटर फॉल में नहाने के लिए गया था। इस वाटर फॉल का पानी बहकर करीब 150 मीटर दूर खर्रा नदी में जाता है। छात्र अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था इसी बीच बहकर इंद्रदेव पैकरा और रोहित नदी में डूबने लगे। वहां मौजूद दोस्तो ने किसी प्रकार रोहित को बाहर निकालने में सफलता पाई जबकि इंद्रदेव पैकरा डूब गया। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। बगैर विलम्ब किए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्रतिबंध लगाया,पालन भूले

प्रशासन के द्वारा लिबरा वाटर फॉल दरिमा में लगातार हादसा होने पर प्रतिबंध लगाया गया था। मगर इसका पालन कराने के प्रति रुचि नहीं लिए जाने के चलते लोगों की हर रोज पहुंचती है। बताया जा रहा है कि लिबरा वाटर फॉल का पानी खर्रा नदी में बहती है। अभी तक आधा दर्जन से अधिक लोगों की यहां डूबने से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां प्रशासन गोताखोर का प्रबंध करे या लोगों को आवाजाही पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाए। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)