अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
सरगुजा जिले के प्रतिष्ठित अधिवक्ता नमनाकला अंबिकापुर निवासी श्री प्रेम कुमार शर्मा जी की धर्म पत्नी श्रीमती आशा लता शर्मा जी का दुखद निधन हो गया। वें लंबे समय से बीमार चल रही थी और रायपुर में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांसे ली। उनका अंतिम संस्कार आज 18 मई 2026 को शहर के शंकर घाट स्थित मुक्तिधाम में होगा। अंतिम यात्रा दोपहर करीब 2 बजे नमनाकला बाबरा मोटर्स के पास स्थित निवास से निकलेगी। स्व. आशा लता शर्मा जी, भाजपा नेता अभिषेक शर्मा की मातुश्री थीं।




