अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।
डायल 112 के चालक और आरक्षक के ऊपर जानलेवा हमला की चिंताजनक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो और तस्वीर सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र की है, मगर अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में नजर आ रहा है कि डायल 112 का एक आरक्षक मारपीट से निढाल होकर जमीन पर गिर जाता है इसके बाद भी हमलावर उसके ऊपर लात मुक्के, जूते से बेरहमी से हमला कर रहे हैं। इस घटना की लोगों के द्वारा तीव्र निंदा की जा रही है, और हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। हालांकि यह घटना कहां, किन परिस्थितियों में हुई, आरक्षक और हमलावर कौन हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।




