आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. डीके. सोनी को नेशनल प्रेस्टीज अवार्ड 2026 में मिला बेस्ट आरटीआई और पीआईएल कार्यकर्ता का सम्मान

आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. डीके. सोनी को नेशनल प्रेस्टीज अवार्ड 2026 में मिला बेस्ट आरटीआई और पीआईएल कार्यकर्ता का सम्मान

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।

सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ. डीके सोनी को जनहित, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों के लिए बेस्ट आरटीआई और पीआईएल कार्यकर्ता का सम्मान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार 30 मई 2026 को ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा कर्नाटक के हुबली स्थित होटल डेनिसंस में आयोजित नेशनल प्रेस्टीज अवार्ड 2026 समारोह में दिया गया। समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अरबाज़ खान, टीवी कलाकार करण मेहरा और अभिनेत्री अशनूर कौर भी मौजूद रहे। पुरस्कार ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन के फाउंडर चेयरमैन श्रीधर द्वासकर तथा वाइस प्रेसिडेंट ऐश्वर्या द्वास्कर ने डॉ. सोनी को स्मृति पत्र और पुरस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम में 27 राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

डॉ. सोनी ने सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस" के माध्यम से वर्षों से आरटीआई और जनहित याचिकाओं के जरिए सार्वजनिक मामलों की जांच और न्याय सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया है। उन्होंने कई मामलों को उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचाया और भ्रष्टाचार तथा अनियमितताओं को उजागर कर कार्रवाई सुनिश्चित कराई है।

पुरस्कार प्राप्ति पर डॉ. सोनी ने कहा कि यह सम्मान मुझे जनहित और सामाजिक न्याय के लिए और अधिक सक्रियता से काम करने की प्रेरणा देता है। मैं भविष्य में भी आम नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखूंगा। अम्बिकापुर और समूचे सरगुजा जिले में इस उपलब्धि पर खुशी की लहर है। वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवशाली बताया। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)