बलरामपुर।। खबरी गुल्लक
भूतपूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने दिलीप कुमार रोहित के नेतृत्व में बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी से सौजन्य भेंट कर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिक देवनंदन दीक्षित, पवन लाल सिंह, बेनेदिक मिंज, शिवनाथ गोप आदि उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण, उनकी समस्याओं एवं जिले में पूर्व सैनिकों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई। कलेक्टर ने भूतपूर्व सैनिकों के राष्ट्र निर्माण एवं देश सेवा में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह भेंट आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई तथा भूतपूर्व सैनिकों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।




