जनपद पंचायत का प्रभारी एसडीओ आरईएस 25 हजार रुपए का रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.. एसीबी अंबिकापुर की टीम ने की कार्रवाई

जनपद पंचायत का प्रभारी एसडीओ आरईएस 25 हजार रुपए का रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.. एसीबी अंबिकापुर की टीम ने की कार्रवाई

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

जिला जशपुर में सरकारी भ्रष्टाचार के आरोप में एक अधिकारी को एंटी करप्शन ब्यूरो एसीबी अम्बिकापुर की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनोरा जनपद पंचायत के प्रभारी उप-अभियंता एसडीओ संजय कुमार दिवाकर को आज 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

एसीबी की टीम ने बताया कि प्रार्थी  रीतु राम यादव, निवासी ग्राम कपरोल हड़िकोना, जिला जशपुर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो अम्बिकापुर में शिकायत की गई थी कि वह ग्राम पंचायत कपरोल का पूर्व उप सरपंच है। उनके द्वारा ग्राम पंचायत कपरोल, तहसील मनोरा, जिला जशपुर में रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में कराये गये गेजबियन संरचना कार्य के बिल भुगतान हेतु निर्माण कार्य का मूल्यांकन कराने के लिये संजय कुमार दिवाकर, प्रभारी एसडीओ आरईएस जनपद पंचायत मनोरा से मिलने पर 70,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई थी और कहा गया कि बिना पैसे दिये मूल्यांकन कार्य नहीं करेगा, जिस पर 6 माह बीत जाने पर भी उक्त कार्यों का मूल्यांकन नहीं करने पर प्रभारी एसडीओ संजय कुमार दिवाकर से पुनः मिलने पर 50,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई तथा तत्काल 50,000 रूपये देने पर ही उनके द्वारा इंजीनियरों को भेजकर निर्माण कार्यों का मूल्यांकन कराया गया। उक्त कार्यों के मूल्यांकन रिपोर्ट का सत्यापन कर बिल भुगतान कराने के लिये पुनः उप अभियंता संजय कुमार दिवाकर प्रभारी एसडीओ आरईएस जनपद पंचायत मनोरा, जिला जशपुर से मिलने पर उनके द्वारा उक्त कार्य के एवज में 30,000 रुपये की मांग की गई। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन दौरान मोलभाव कर आरोपी द्वारा 25,000 रूपये लेने हेतु सहमति दी गई। आज  176.2026 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी उप अभियंता संजय कुमार दिवाकर प्रभारी एस०डी०ओ० को 25,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)