अम्बिकापुर।।खबरी गुल्लक ।।
सरगुजा के शासकीय हाई स्कूल लक्ष्मणगढ़ विकासखंड उदयपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन सूरज कुमार भगत की सेवा समाप्त कर दी गई है। श्री भगत 17 मार्च 2021 से बिना अनुमति व बिना सूचना के लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। डीईओ सरगुजा डॉ दिनेश कुमार झा ने बताया कि शासकीय सेवकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सेवा नियमों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति को गंभीर कदाचार माना जाता है।




