सूरजपुर।। खबरी गुल्लक।। भूपेंद्र राजवाड़े
16 जून 2026
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सूरजपुर द्वारा आज मंगलवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सूरजपुर, विकासखंड सूरजपुर में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 4ः00 बजे तक आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा अपनी-अपनी संस्थाओं में कुल 125 पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार लिए गए।
रोजगार मेले में ऑनलाइन आवेदन करने वाले 183 अभ्यर्थियों में से 107 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु उपस्थित हुए, जिनमें से 56 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं।




