शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, निजी और शासकीय अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के उपायों की हो जांच.. भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र गुप्त भारती के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, निजी और शासकीय अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के उपायों की हो जांच.. भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र गुप्त भारती के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक 

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सरगुजा रविन्द्र गुप्त भारती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने महापौर मंजूषा भगत और नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप को ज्ञापन सौंपकर शहर के भीड़ वाले बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, शासकीय और निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के उपायों की जांच कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि  अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर आपातकाल बैठक आयोजित कर इस संबंध में निर्णय लिए जाने की भी मांग की गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि  दिल्ली के मालवीय नगर में होटल अग्निकांड में हुई दर्दनाक हादसा में 21 लोगों की मृत्यु एवं अनेक लोग घायल हुए हैं इस घटना से पूरा देश दुखी और चिंतित है।  प्रबंधक द्वारा सुरक्षा की कमियों और प्रशासनिक लापरवाही की वजह से यह दुर्घटना घटित हुई है। इस प्रकार की अग्निकांड को लेकर पूरे देश में सुरक्षा मानक को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है ।  इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति देश के किसी भी स्थान में ना हो उस से सबक लेकर उन कमियों को दूर करने के लिए नागरीय  क्षेत्र में तत्काल आपात बैठक बुलाकर शासन स्तर पर जो भी गाइडलाइन बनाई गई है उन मनको को पूरा न करने वाले कि जांच हो साथ ही नियमो में शिथलता बरतने अनदेखी करने  वाले अधिकारी कर्मचारी एवं दोषियों पर भी सख्त कार्रवाई हो एवं कमियों को दूर कराए जाने की मांग की गई।  निगम क्षेत्र में संचालित शासकीय और निजी अस्पताल, मॉल, लॉज, होटल, कोचिंग सेंटर गेस्ट हाऊस, ब्यूटी पार्लर स्पा सेंटर सिनेमा घर  शॉपिंग मॉल बच्चों के खेल घर बनाए गए हैं इन सभी केन्द्रों में फायर विभाग की एनओसी  जांच की जांच होनी चाहिए साथ थी फायर विभाग की ऑडिट भी सुनिश्चित होनी चाहिए। 

साथ ही जिन भवनों में आपातकालीन गेट अग्निशमन की उपलब्धता के बिना ही संचालित है उन सभी जांच कर नियमानुसार कार्यवाही हो साथ ही नियमो को पूरा कराने जरूरी कदम उठाये जाने चाहिए । शहर के उन गलियों का भी  चिह्नकन होना चाहिए जहां पर सिर्फ 20 फीट से भी कम की सकरी गलियां हैं जिस वजह से उन स्थानों पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस या आपात सेवा पहुंचने में परेशानी हो रही। 

अभी कुछ माह पूर्व इस प्रकार की घटना राम मंदिर के पास घटित हो चुकी हैं जँहा पर सकरी रोड के वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी न पहुंचने से भीषण अग्निकांड पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका।  वर्षों पहले ऐसा हो चुका है अतः इन सभी घटनाओं से सबक लेते हुए कुछ स्थाई और ठोस व्यवस्था की जानी चाहिए । साथ गलियों में अव्यवस्थित तरीके से जाल नुमा बिछे बिजली तारो को भी व्यवस्थित कराया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल के द्वारा प्रतिलिपि  मुख्यमंत्री, नगरीय निकाय मंत्री , कलेक्टर सरगुजा को भी भेजा गया।  ज्ञापन जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक रविंद्र भारती के नेतृत्व में दिया गया।           

                     ज्ञापन सौंपने वाले में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक आकाश गुप्ता, प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य दीपक गर्ग, श्याम गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के जिले के महामंत्री अनिल तिवारी,  पार्षद शैलेंद्र सिंह, पार्षद जितेंद्र सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्भय सिंह, बृज किशोर सोनी,  भाजपा महिला मोर्चा जिले की महामंत्री प्रियंका चौबे, भाजपा समलाया मंडल के महामंत्री संजीव वर्मा महिला मोर्चा से सरस्वती यादव जी एवं जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी सम्मिलित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)