नगर निगम के आश्रय स्थल में अनियमितताओं की शिकायत, परवेज आलम गांधी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप की उच्चस्तरीय जांच की मांग..!

नगर निगम के आश्रय स्थल में अनियमितताओं की शिकायत, परवेज आलम गांधी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप की उच्चस्तरीय जांच की मांग..!

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।

कांग्रेस नेता व आरटीआई कार्यकर्ता परवेज़ आलम गांधी ने नगर निगम अंबिकापुर द्वारा संचालित आश्रय स्थल नया बस स्टैंड अंबिकापुर के संचालन और वित्तीय प्रबंधन में  अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने  आरटीआई दस्तावेजों और प्राप्त सूचनाओं का हवाला देते हुए तात्कालिक, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि आश्रय स्थल से प्राप्त आय को शासन द्वारा निर्धारित खाते में नियमित रूप से जमा नहीं किया जा रहा है, जिससे शासन को आर्थिक हानि हो रही है।   आश्रय स्थल का संचालन बिना वैधानिक निविदा  प्रक्रिया अपनाए लगातार एक ही महिला स्वयं-सहायता समूह को सौंपा गया है, जबकि संचालन अवधि आधिकारिक स्वीकृति व सही प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। कर्मचारियों के मासिक मानदेय, वेतन भुगतान से जुड़े बैंक विवरण, भुगतान रजिस्टर और अन्य वित्तीय अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाने पर अनियमितता की आशंका जताई गई है। 

परवेज़ आलम गांधी ने मांग की है कि उपरोक्त बिंदुओं की विस्तृत जांच की जाए,  जिसमें आश्रय स्थल की आय- व्यय, बैंक खातों की पड़ताल, निविदा प्रक्रिया की समीक्षा, संचालन अवधि विस्तार की वैधानिकता, कर्मचारियों के भुगतान अभिलेखों की सत्यता तथा संबंधित अधिकारियों- स्टाफ की भूमिका की स्वतंत्र जाँच शामिल हो। यदि जांच में कोई वित्तीय गड़बड़ी या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। आश्रय स्थल के संचालन के लिये अन्य योग्य महिला स्वयं- सहायता समूहों को पारदर्शी अवसर दिए जाने की भी अपील की है।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)