अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।।
संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित स्व. कलावती देवी स्मृति अखिल भारतीय मैराथन प्रतियोगिता में आज देश भर के धावकों ने उत्साह से भाग लिया। पुरुष और महिला वर्ग में 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ग्यारह किलो मीटर मैराथन में दोनों वर्ग में बनारस के धावकों ने बाजी मारी। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर आकाश पटेल बनारस रहे, वहीं द्वितीय गणेश कुमार मिर्जापुर, तृतीय पंकज पटेल रीवा रहे। जिन्हें क्रमशः 51 हजार रुपए, 21 हजार रुपए और 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया, वहीं महिला वर्ग में प्रथम सोनी देवी बनारस, द्वितीय नीता सलामे राजनांदगांव, तृतीय प्रीति चौहान भोपाल रही। जिन्हें क्रमशः 31000 रुपए, 21000 और 15 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गांधी स्टेडिम के गेट से किया गया। अतिथि विधायक प्रबोध मिंज,महापौर मंजूषा भगत,सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, आयोजक स्व. लीलावती देवी के सुपुत्र पूर्व पार्षद प्रकाश राय सहित अन्य अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया गया। जो गांधी स्टेडिम के पुराने द्वार से निकल गांधीचौक, बिलासपुर चौक, खरसिया चौक, बंगाली चौक, प्रतापपुर चौक,मिशन चौक,आकाशवाणी चौक से होते हुए स्टेडियम के गांधी मंदिर के तरफ के गेट में संपन्न हुई।
पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ अतिथि विधायक प्रबोध मिंज,सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, पार्षद आलोक, शैलेश सिंह, पार्षद शिवमंगल सिंह,पार्षद शशिकांत जायसवाल, राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, विवेक सिंह ,सुशील शुक्ला, पूर्व पार्षद प्रकाश राय सहित अन्य अतिथियों के द्वारा स्व. श्रीमती कलावती देवी जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यापर्ण करते हुए किया गया।
पुरुष वर्ग में चौथे स्थान पर आशुतोष मिंज भिलाई, पांचवें स्थान पर मनीष कुमार बिलासपुर, छठवें स्थान पर मानसिंह उत्तर प्रदेश,सातवें स्थान पर राजेश मराबी बिलासपुर, आठवें स्थान पर टंकेश्वर साहू भिलाई, नौवें स्थान पर अशलेश राज सूरजपुर,दसवें स्थान पर कुश कुमार बनारस रहे,वहीं महिला वर्ग में चौथे स्थान पर रुक्मणी साहू भिलाई,पांचवे स्थान पर प्रज्ञा राजवाड़े सूरजपुर, छठवें स्थान पर फलेश्वरी राजवाड़े सूरजपुर, सातवें स्थान पर बबीता कुमारी मिर्जापुर, आठवें स्थान पर ममता ममता पैकरा अंबिकापुर, नवमें स्थान पर अर्पिता धुरिया प्रतापपुर और दसवें स्थान पर भावना साहू राजनांदगांव रही। जिन्हें क्रमशः 21 - 21 हजार रुपए और 11 वें से 20 वाँ स्थान हासिल करने वाले धावकों को 11 - 11 हजार रुपए का पुरस्कार, प्रमाणपत्र और सभी को शिल्ड का पुरस्कार दिया गया। आयोजन मंडल के अध्यक्ष पूर्व पार्षद प्रकाश राय के द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी खेल प्रशिक्षकों को विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आयोजन में खेल प्रशिक्षक आनन्दधर दीवान, पवनीत सिंह गिल, विकास सिंह, राजेश प्रताप सिंह, प्रफुल्ल तिग्गा सहित जिले के लगभग सभी खेल प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंबिकापुर में पहली बार अखिल भारतीय स्तर पर मैराथन का आयोजन किया गया, जिससे न सिर्फ धावकों बल्कि खेल प्रेमी दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया।











