कलाकेन्द्र मैदान के अलाटमेंट में रिश्वतखोरी के वायरल ऑडियो के आधार पर विशेष जांच की मांग, कांग्रेस ने तीन दिन में कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

कलाकेन्द्र मैदान के अलाटमेंट में रिश्वतखोरी के वायरल ऑडियो के आधार पर विशेष जांच की मांग, कांग्रेस ने तीन दिन में कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 22 जून, 2026 

  कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने कलाकेन्द्र मैदान के अलाटमेंट को लेकर वायरल टेलीफोनिक ऑडियो क्लिप में कथित रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों की फोरेंसिक जांच और विशेष जांच दल एसआईटी गठन की मांग की है। कांग्रेस ने कहा है कि यदि अगले तीन दिनों के भीतर जांच टीम नहीं बनाई गई और कानूनी कार्रवाई प्रारम्भ नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करने पर मजबूर होगी।

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद और कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक बालकृष्ण पाठक  द्वारा कलेक्टर सरगुजा को सौंपे  गए पत्र में बताया गया है कि वायरल ऑडियो में जिन आवाज़ों का दावा किया जा रहा है, वे भाजपा नेता और नेत्री के बताए जा रहे हैं। पत्र में आरोप है कि कलाकेन्द्र मैदान के अलाटमेंट के लिए एक  व्यक्ति से  लाखों रुपये के घुस लेने की चर्चा होती है। 

कांग्रेस ने ज्ञापन में आगे कहा गया है कि चूँकि वह अलाटमेंट अब तक नहीं हुआ है, इसलिए रिश्वत देने वाले व्यक्ति को वह राशि लौटाने के निर्देश देने का भी ऑडियो में बातचीत है। साथ ही वार्तालाप में यह भी संकेत मिलता है कि एक अन्य पक्ष उस रकम से संतुष्ट नहीं था। कांग्रेस ने अनुरोध किया है कि वायरल ऑडियो के वॉयस सैंपल लेकर फोरेंसिक परीक्षण कराकर आवाजों की प्रमाणिकता स्थापित की जाए।

कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय से तत्काल विशेष जांच दल गठित कर जांच प्रारम्भ कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि तीन दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी व्यापक आंदोलन व अन्य लोकतांत्रिक कदम उठाने पर मजबूर होगी।

      वायरल ऑडियो के संबंध में महापौर मंजूषा भगत ने कहा है कि ऑडियो में इनकी आवाज नहीं है, उन्होंने अजाक थाने में आवेदन दे वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई और ऑडियो की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)