अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।।
सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज की कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की सदस्यता शुल्क और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यता शुल्क निर्धारित किए,जिसमें आजीवन संरक्षक सदस्य 5,000 रुपये एक बार, आजीवन सदस्य 2,500 रूपये एक बार, अतिरिक्त 2,500 जमा कर संरक्षक सदस्य बनाया जा सकेगा, सामान्य सदस्य 120 प्रति वर्ष निर्धारित किया गया है।
बैठक में कोर ग्रुप के अधिकांश सदस्यों ने आजीवन संरक्षक सदस्यता ग्रहण कर रसीद प्राप्त की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में संगठन से संबंधित किसी भी मुद्दे को कोर ग्रुप के समक्ष प्रस्ताव के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा और विस्तृत चर्चा के बाद आम सहमति से निर्णय लिया जाएगा।सदस्यों ने संगठन के सुदृढ़ीकरण और विस्तार पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता आईबी तिवारी ने की। संचालन सचिव बच्चू तिवारी ने किया और धन्यवाद प्रवीण झा ने किया। निर्णय हुआ कि संगठन की नियमित बैठक प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित की जाएगी, जबकि कोर ग्रुप की बैठक आवश्यकता अनुसार बुलाई जा सकेगी।
बैठक में सत्येंद्र तिवारी, सुनील चतुर्वेदी, प्रमोद तिवारी, नरेंद्र पाण्डेय, दिवाकर उपाध्याय, देवेश शुक्ला, नीलम शर्मा, प्रियंका चौबे, वसुधा तिवारी, डॉ. उमेश्वर पाण्डेय, अभिषेक शर्मा, रविंद्र तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी और विरेन्द्र त्रिपाठी ने विचार साझा किए। इसके अलावा अनील तिवारी, हेमनाथ शुक्ला, गोपाल पाण्डेय, ममता तिवारी, ज्योति द्विवेदी, स्मिता तिवारी, शशिकला तिवारी, सीमा तिवारी, देवेंद्र नाथ दुबे, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, नरेन्द राज दुबे, आशीष पाण्डेय, प्रेमशंकर द्विवेदी, अजय नारायण पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी और अजय तिवारी उपस्थित थे।




