विभाग गज प्रबंधन के नाम पर करोड़ों डकार रहा.. जंगली हाथियों का दल बार बार वनवासियों का आशियाना उजाड़ रहा

विभाग गज प्रबंधन के नाम पर करोड़ों डकार रहा.. जंगली हाथियों का दल बार बार वनवासियों का आशियाना उजाड़ रहा

khabrigullak.com
By -
0

  


मैनपाट।।खबरी गुल्लक।। महेश यादव।

सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। मंगलवार की रात हाथियों ने ग्राम कंडराजा कालोनी, नंदाईनडांड में धावा बोल चार घरों को क्षतिग्रस्त कर व्यापक नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने कहा कि मैनपाट क्षेत्र लंबे समय से हाथी प्रभावित बना हुआ है।  शासन वन विभाग को हाथी प्रबंधन के नाम पर करोड़ो रूपये का आबंटन कर रहा है मगर जिम्मेदार विभाग गज प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाने के बजाए कागजों में उपाय कर रहा है। वनवासी हाथियों के आतंक से जूझ रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।  ग्रामीणों ने बताया कि कल रात हाथियों ने घर ढहाने के साथ ही घर पर रखे अनाजों को निवाला बनाया। हाथियों का दल गांव से लगे जंगल में ही विचरण कर रहा है। वन विभाग का स्थानीय अमला गज प्रबंधन के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहा है। करोड़ों रुपए फूंक रहे हैं मगर हाथियों की निगरानी के लिए उच्च क्षमता का ड्रोन तक नहीं है। न तो हाथियों की योजनाबद्ध तरीके से निगरानी हो रही है और न ही विशेषज्ञ हाथियों के अगले गतिविधि का भ्रमण क्षेत्र का स्टिक आंकलन कर पा रहे हैं।  हाथियों द्वारा उत्पात मचाए जाने के बाद वन अमले को पता चलता है कि गांव में हाथी आ गए हैं। इसके लोगों को समझाइश दी जाती है कि हाथियों से दूर रहें। मगर हाथियों की निगरानी करते हुए उन्हें बस्ती में प्रवेश करने से रोकने कोई प्रभावी उपाय नहीं किया जाता है। यही कारण है कि हाथियों से जान माल की क्षति पर रोकथाम नहीं हो पा रही है। वनवासी हाथियों के उत्पात से भयभीत हैं और रतजगा करने मजबूर हो रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)