अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 13 जून 2026।
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ, सरगुजा द्वारा आज संकल्प भवन, अम्बिकापुर में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम नागरिकों की विभिन्न विधिक समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें आवश्यक कानूनी परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
शिविर में मैनपाट के कमलेश्वरपुर निवासी अहिवरन दास एवं मटकू दास अपने पारिवारिक बंटवारा संबंधी प्रकरण को लेकर उपस्थित हुए। वहीं राम उरांव अपने चार भाइयों के मध्य भूमि विवाद संबंधी मामले के समाधान हेतु शिविर में पहुंचे। ग्राम भकुरा तहसील अम्बिकापुर के बिजली उपभोक्ता लवांग साय अपनी पत्नी प्रभा विश्वकर्मा अत्यधिक बिजली बिल जो 38660 रुपये के निराकरण हेतु आए थे सभी प्रकरणों में उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता एवं आवश्यक कानूनी परामर्श प्रदान किया गयाएवं निःशुल्क आवेदन भी बना कर हितग्राहियों को दिया गया
कार्यक्रम अतिथि विद्याभूषण श्रीवास्तव की उपस्थिति व जिला संयोजक जन्मेजय पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सदस्य श्यामलाल गुप्ता अधिवक्ता, संजीव कुमार सेठ अधिवक्ता, अरविन्द कन्नौजिया अधिवक्ता, उदयप्रकाश सिन्हा अधिवक्ता, श्रीमती आशा जायसवाल अधिवक्ता , विवेक पाण्डेय अधिवक्ता, धनंजय मिश्रा अधिवक्ता, अमरेन्द्र गुप्ता अधिवक्ता, ज्योति मंडल अधिवक्ता, विजया सिदार अधिवक्ता, सहित विनोद हर्ष , अजय सोनी, दिनेश शुक्ला, नीलेश सिंह एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विधिक सहायता शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। भविष्य में भी विधि प्रकोष्ठ द्वारा इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।




