अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत ने स्वीकृत फोरलेन सड़क निर्माण और जल निकासी के प्रबंध के लिए अभियंताओं की ली बैठक.. भारत माता चौक से दरिमा मोड तक चार क्रासिंग पुलिया बनेंगे..

अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत ने स्वीकृत फोरलेन सड़क निर्माण और जल निकासी के प्रबंध के लिए अभियंताओं की ली बैठक.. भारत माता चौक से दरिमा मोड तक चार क्रासिंग पुलिया बनेंगे..

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 25 जून 2026 

 महापौर मंजूषा भगत ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, लोकनिर्माण विभाग और नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के अभियंताओं की बैठक ले रेलवे स्टेशन से गांधी चौक, भारत माता चौक से दरिमा मोड़ तथा लरंग साय चौक से रनपुर तक स्वीकृत फोरलेन सड़क और उससे संबंधित जल निकास व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग के अभियंता ने बताया कि शासन से स्वीकृत इस फोरलेन सड़क का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोड निर्माण के साथ-साथ दोनों तरफ समुचित जल निकास के लिए नालियों का निर्माण भी किया जाएगा। रेलवे स्टेशन से गांधी चौक तक जल निकास सुनिश्चित करने के लिए 7 नग कासिंग पुलिया का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त भारत माता चौक से दरिमा मोड़ तक  4 नग कासिंग पुलिया बनाए जाएंगे। इन नालियों और पुलियों के निर्माण से मानसून के दौरान माखन बिहार, होण्डा शोरूम, राजमोहनी भवन तथा फिरदौसी हॉस्पिटल के सामने होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद जताई गई।

महापौर मंजूषा भगत ने निगम के जोन अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्डों का नियमित भ्रमण कर जलभराव और सफाई कार्य का प्रतिदिन निरीक्षण करें, ताकि वार्डों में किसी भी प्रकार की समस्या न रहे और लोक सुविधा प्रभावित न हो। बैठक में कार्यपालन अभियंता संतोष रवि, हिलेन्द्र सिंह, सहायक अभियंता लोकनिर्माण विभाग, नगर निगम के सहायक अभियंता दुष्यंत बजाज, प्रदीप कुमार पैकरा, उप अभियंता  प्रियंका पटेल,  नकहत सबरीन,  दिलीप कश्यप,  रत्नेश कंवर,  प्रेम प्रकाश दुबे,  सतीश रवि, राजेन्द्र तिग्गा उप अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, सतीश साहू उप अभियंता, लोकनिर्माण विभाग उपस्थित थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)