बाबा बन गया बलात्कारी... युवती को झाड़फूंक से अच्छा दूल्हा और नौकरी का भाग्य जगाने दिया झांसा.. फिर किया सम्मोहित और लुट लिया आबरू

बाबा बन गया बलात्कारी... युवती को झाड़फूंक से अच्छा दूल्हा और नौकरी का भाग्य जगाने दिया झांसा.. फिर किया सम्मोहित और लुट लिया आबरू

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 15 जून 

 थाना गांधीनगर पुलिस ने झाड़फूँक के बहाने युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को बाबा बताकर कॉलोनी में झांसा देता था और इलाज के नाम पर महिलाओं को निशाना बना रहा था।

पुलिस ने बताया कि घटना  14 जून को सुबह लगभग 8-9 बजे घटित हुई। शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि प्रयागराज के निवासी अमित गोस्वामी नामक व्यक्ति कॉलोनी में आया और लोगों को देखकर बाहरी बाधा ,संकट बताते हुए झाड़फूँक कर ठीक करने का प्रस्ताव दे रहा था। पीड़िता के घर भी पहुंचकर उसने परिवार को आश्वस्त किया कि वह झाड़फूँक करके उनका भाग्य सुधार देगा, अच्छा वर मिलेगा और नौकरी भी लगवा देगा। बाद में आरोपी ने बहाने बनाकर पीड़िता को नहाने को कहा और उसकी माँ से कहा एक मुट्ठी चावल लाओ और मंदिर में गिनकर 108 दाना दान कर दो। यह सुन उसकी माँ चावल ले मंदिर चली गई, आरोपी ढोंगी बाबा ने उसकी बहन से कहा कमरे से बाहर चले जाओ, जबतक मैं न कहूँ भीतर मत आना।  कमरे में मैं तुम्हारे बहन के साथ झाड़फूंक करूंगा। यह सुन बहन भी बाहर चली गई और ढोंगी बाबा ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी है कि आरोपी ने पीड़िता को सम्मोहित कर लिया था। इसके बाद आबरू लूटी। 

प्रकरण दर्ज होने पर गांधीनगर पुलिस टीम ने पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी की पतासाजी की और उसे  गिरफ्त में लिया। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्यों व तथ्यों के मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार गोस्वामी 29 वर्ष पुत्र स्व. मंजूलाल गोस्वामी, ग्राम सेमरा थाना घुरपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मार्कण्डे, सउनि ललन गुप्ता तथा आरक्षक दीनदयाल सिंह, सुल्तान अहमद व घनश्याम की टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही। सरगुजा पुलिस ने आम जनता से अपील भी की है कि वे किसी भी प्रकार के ढोंगी बाबा के झांसे में न आएं और ऐसे किसी संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम पर दें।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)