अंबिकापुर के श्याम होटल में 105 नम्बर रूम पर रुका था रघुनाथपुर का बदमाश.. संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दबिश दे नशीली दवाओं के साथ किया रंगे हाथों गिरफ्तार

अंबिकापुर के श्याम होटल में 105 नम्बर रूम पर रुका था रघुनाथपुर का बदमाश.. संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दबिश दे नशीली दवाओं के साथ किया रंगे हाथों गिरफ्तार

khabrigullak.com
By -
0

 

अम्बिकापुर । खबरी गुल्लक।

नशा के खिलाफ संभागीय आबकारी उड़नदस्ता दल सरगुजा की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अंबिकापुर के एक होटल में दबिश देकर 20 नग नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी साहिल तिर्की को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेजा,आरोपी की निशानदेही पर इसे नशीली दवा उपलब्ध कराने वाले दूसरे बदमाश की भी तलाश की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि संभागीय उड़नदस्ता  कार्यालय केदारपुर में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अंबिकापुर के श्याम लॉज गंगापुर में बटवाही चौकी रघुनाथपुर का साहिल तिर्की नामक युवक रुका हुआ है और  अम्बिकापुर में घूम घूमकर नशीला इंजेक्शन बेच रहा है। मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने श्याम लॉज ने दबिश दी.. साहिल तिर्की रुम नंबर 105 में रुका हुआ था। जब रूम खुलवाया गया तो वह कहीं जाने की तैयारी में था..गवाहों के समक्ष उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन  और 10 नग एविल इंजेक्सन बरामद कर जब्त किया गया।। आरोपी साहिल तिर्की बटवाही चौकी रघुनाथपुर थाना लुण्ड्रा जिला सरगुजा का रहने वाला है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 बी के तहत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया। सहायक सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि साहिल तिर्की जिससे माल खरीद कर लाया था उसकी तलाश की जा रही है, जल्दी ही उसको भी गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया जाएगा।।

 कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व  में आबकारी प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भुमिका रही।।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)