अंबिकापुर।खबरी गुल्लक।
जिला पंचायत सरगुजा के पूर्व उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव को संगठन ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए रचनात्मक कांग्रेस के छत्तीसगढ़ क्षेत्र का सारथी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बधाई संदेश में कहा है कि जिस उद्देश्य के साथ रचानात्मक कांग्रेस की स्थापना की गई है और जो जिम्मेदारी पार्टी की ओर से आपको छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कार्य करने हेतु मिली है, उसमें आप निश्चित ही सफल होंगे। जन-जन तक रचनात्मक कांग्रेस के कार्यों एवं उद्देश्यों को पहुंचाते हुए हर वर्ग को जोड़ते हुए रचनात्मक कांग्रेस के ध्येय वाक्य सबजन हिताय, सबजन सुखाय के मार्ग को प्रशस्त करते हुए एक सारथी की भूमिका का निर्वहन करेंगे। पूर्व डिप्टी टीएस सिंहदेव ने आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर कार्य प्रदर्शन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।





