सूरजपुर।। खबरी गुल्लक ।।5 जुलाई 2026 जिले के डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, तिलसिवां में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम–2009 आरटीई के अंतर्गत तथा शासकीय कोटे से रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु पात्र बच्चों के अभिभावकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा के निर्देश पर यह प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
बताया जा रहा है कि कक्षा एलकेजी केजी–1 के लिए आरटीई कोटे की 23 सीट एवं शासकीय कोटे की 7 सीट, तथा कक्षा चौथी के लिए आरटीई के तहत 1 सीट पर प्रवेश हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन लिए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र अभिभावक अपना आवेदन 10 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे तक निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन पत्र के प्रारूप तथा प्रवेश हेतु अपेक्षित पात्रता के संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर से प्राप्त की जा सकती है। जिला प्रशासन ने पात्र बच्चों के अभिभावकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।




