जांजगीर-चांपा।खबरी गुल्लक
मणिकंचन क्षेत्र के पास स्थित एक खदान में आकाशीय बिजली गिरने से बसंतपुर निवासी आनंदराम माली 54 वर्ष और उनकी पत्नी धोबनिन बाई माली 50 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों मजदूरी के काम पर गए हुए थे और तेज गर्जना के साथ मौसम अचानक बिगड़ गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार आकाशीय बिजली के सीधे प्रभाव से दोनों ने तुरंत दम तोड़ दिया। परिजनों ने देर शाम तक न लौटने पर आसपास तलाश शुरू की और खदान में दोनों का शव पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बारिश के मौसम में गाज से मौत की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।




