ब्रेकिंग: अंबिकापुर में घर पर महुआ शराब बना रहा था विजय.. संभागीय आबकारी उड़नदस्ता दल ने दबिश दे किया भांडाफोड़ .. 15 लीटर शराब और 200 किलो लहान जब्त

ब्रेकिंग: अंबिकापुर में घर पर महुआ शराब बना रहा था विजय.. संभागीय आबकारी उड़नदस्ता दल ने दबिश दे किया भांडाफोड़ .. 15 लीटर शराब और 200 किलो लहान जब्त

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक। 24 जुलाई 2026

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर अंबिकापुर के विजय गिरी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर  जेल दाखिल किया है।  बताया जा रहा है कि 24 जुलाई 26 को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नालापारा गंगापुर में रहने वाला विजय गिरी अपने घर में भारी मात्रा में महुआ लाहन एवं महुआ शराब बना कर रखा है। आप लोग जाएंगे तो वह शराब के साथ पकड़ा जाएगा।  सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने उड़नदस्ता टीम के साथ  नालापारा गंगापुर में विजय गिरी के घर दबिश दी। विजय गिरी घर पर मौजूद था। विजय गिरी के घर की तलाशी लेने पर एक कमरे में 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब तथा 200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, तथा एक चढ़ी भट्ठी भी पायी गई। आरोपी विजय गिरी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत गिरफ्तार कर आज 24/7/26 न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल की कार्रवाई चल रही है।

 उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक रमेश दुबे प्रधान आरक्षक अशोक सोनी,नगर सैनिक रोहित सोनवानी और महिला सैनिक राजकुमारी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)