खैरागढ़ की नचनिया के लिए शासन ने 3.91 करोड़ रुपए की दी मंजूरी..

खैरागढ़ की नचनिया के लिए शासन ने 3.91 करोड़ रुपए की दी मंजूरी..

khabrigullak.com
By -
0

रायपुर। खबरी गुल्लक।

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृति दी गई है। विभाग द्वारा खैरागढ़- छुईखदान- गण्डई जिले के विकासखण्ड छुईखदान में स्थित नचनिया जलाशय के विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 3 करोड़ 91 लाख 26 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस परियोजना से क्षेत्रीय किसानों को कुल 101 हेक्टेयर क्षेत्र में उन्नत सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

नहरों की होगी रिमॉडलिंग और सीसी लाइनिंग’l

         इस प्रशासनिक स्वीकृति के तहत नचनिया जलाशय के शीर्ष कार्य (Headworks) के साथ-साथ नहरों की रिमॉडलिंग और सीसी लाइनिंग (कंक्रीट लाइनिंग) का कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से पानी के रिसाव में कमी आएगी और टेल एंड (अंतिम छोर) तक पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

क्षेत्रीय किसानों को मिलेगा लाभ

        जल संसाधन विभाग की इस योजना के प्रस्तावित कार्यों के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्र के कृषि परिदृश्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना से क्षेत्रीय किसानों को कुल 101 हेक्टेयर क्षेत्र में उन्नत सिंचाई सुविधा का प्रत्यक्ष लाभ मिलने लगेगा, जिससे फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)