छग के शिमला मैनपाट की खूबसूरती देख पागल हो उठे युवा.. साइलेंसर को ही बनाया म्यूजिक .. जमकर झूमें..! कुछ ने कहा उदंडता, अधिकांश ने कहा प्रकृति के प्रति सहज प्रतिक्रिया

छग के शिमला मैनपाट की खूबसूरती देख पागल हो उठे युवा.. साइलेंसर को ही बनाया म्यूजिक .. जमकर झूमें..! कुछ ने कहा उदंडता, अधिकांश ने कहा प्रकृति के प्रति सहज प्रतिक्रिया

khabrigullak.com
By -
0

 अंबिकापुर। खबरी गुल्लक 

छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर सरगुजा जिला का  प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट बारिश के मौसम में खिल उठा है। यहां का खूबसूरत  प्राकृतिक नजारा बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहां इन दिनों सैलानियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। कुछ दिनों पूर्व युवाओं की बड़ी टोली मैनपाट में घूमने पहुंची और यहां की खूबसूरती को देख मचल उठे, ऐसा लगा मानो युवा मैनपाट की मनमोहक वादियों को खुद में समेटना चाहते हो। सभी युवाओं की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच रही होगी। युवाओं का समूह खुशी से झूम रहा था, अपनी वाहनों को सड़क पर खड़ी कर मस्ती कर रहे थे। युवाओं के प्रकृति के प्रति इस पागलपन को कुछ लोग उदंडता का नाम दे रहे थे तो अधिकांश लोग इसे स्वाभाविक मान रहे थे। युवाओं की संख्या लगभग डेढ़ सौ रही होगी,दोपहिया वाहन से सभी पहुंचे थे। एक - दो युवाओं के द्वारा साइलेंसर को ही म्यूजिक बना लिया गया, रेस - कम अधिक कर साइलेंसर की आवाज में झूमते रहे वीडियो बनाते रहे। जिस जगह की यह वीडियो है वहां आसपास न तो कोई घर है और न ही होटल। संख्या अधिक होने के चलते पूरी सड़क भर गई। इस मार्ग से गुज़रने वाले किसी भी शख्स के साथ इन युवाओं ने किसी भी प्रकार की अभद्रता भी नहीं की। मैनपाट थाने में न तो रहवासियों ने और न किसी अन्य सैलानियों ने कोई शिकायत की। 

इधर कुछ लोगों को मैनपाट की खूबसूरती में डूबे युवाओ की मस्ती उदंडता लगी। युवाओं के एक बड़े वर्ग का कहना है कि मैनपाट में युवाओं की भीड़ में हम शामिल नहीं थे, मगर हम वहां होते तो वैसे ही मस्ती करते जैसे युवाओं ने की। सैलानी मैनपाट घूमने, वहां की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के लिए जाते,हैं एक पल ही सही पर उस पल को जी भरकर जीने जाते हैं। ऐसे में यदि कोई छग के शिमला की खूबसूरती देख चीख पड़ें या शोर मचाएं तो यह उदंडता नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति लोगों की सहज प्रतिक्रिया होगी। आज मैनपाट पुलिस ने सैर सपाटे के लिए पहुंचे युवाओं को पकड़ यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई भी की। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)