भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने जरूरतमंदों को निःशुल्क दिया विधिक सहायता..

भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने जरूरतमंदों को निःशुल्क दिया विधिक सहायता..

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक । 11 जुलाई 2026 

 भारतीय जनता पार्टी, विधि प्रकोष्ठ, जिला सरगुजा द्वारा आज माह के दूसरे शनिवार के कड़ी में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर आयोजित किया गया। जिला संयोजक जन्मेजय पाण्डेय की अगुवाई में आयोजित शिविर में स्थानीय नागरिकों को कानूनी परामर्श और सहायता प्रदान की गई। निःशुल्क विधिक शिविर के पश्चात भाजपा जिला कार्यालय, अंबिकापुर में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का भी सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया रहे। डीलपी  एक्सपर्ट मयंक जायसवाल की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया और पीयूष त्रिपाठी ने प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी अधिवक्ताओं ने ऑनलाइन परीक्षा दी और मेधावी श्रेणी में उत्तीर्ण होकर प्रमाणपत्र प्राप्त किए।

डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का उद्देश्य स्थानीय अधिवक्ताओं और विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा संगठनात्मक कार्यों में डिजिटल माध्यमों के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यमों के उपयोग, संगठनात्मक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार, दस्तावेजों के डिजिटल प्रबंधन तथा तकनीक के सहारे आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचने के तरीकों पर जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने व्यावहारिक सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित अधिवक्ताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में इस तरह के नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम लाल गुप्ता, धनंजय मिश्रा, प्रदेश सदस्य संजीव कुमार सेठ, नीलेश सिंह, आशा जायसवाल, सुरेंद्र पाण्डेय, बलराम सोनी, अमरेंद्र गुप्ता, ज्योति मंडल, साक्षी सिंह, नीलम केशरवानी, अपूर्वा विश्वकर्मा, सुष्मिता चक्रवर्ती, विवेक पाण्डेय, अश्वनी पाण्डेय, निशांत सिन्हा, दिनेश प्रसाद साहू, वीरेंद्र कुमार जायसवाल, प्रभाकर सेठी व सोनू सोनी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)