अंबिकापुर। खबरी गुल्लक
छग के पूर्व डिप्टी सीएम और अंबिकापुर के पूर्व विधायक टीएस सिंहदेव को समर्थकों द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया जा रहा है। कई समर्थकों द्वारा ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल किया गया। इस संबंध में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकाल कभी समाप्त नहीं होते, दीपक बैज जी की भी जब नियुक्ति हुई तो मेरे जानकारी में कार्यकाल को लेकर कोई तिथि नहीं बताई गई। जब तक उनका काम है वे दायित्व निभाएंगे । यह सारा फैसला हाई कमान तय करता है। हाई कमान कार्यों की समीक्षा, नए दायित्व ,मनोनयन यह शीर्ष संगठन तय करता है। उन्होंने कहा कि समर्थक अक्सर अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाते हैं, उनकी भावनाएं इस तरह बाहर आती है। यह सारे निर्णय हाई कमान के होते हैं। श्री सिंहदेव ने समर्थकों से आह्वान कर कहा है कि सोशल मीडिया पर इस तरह का पोस्ट करने से बचें। ऐसे पोस्ट नहीं होने चाहिए।




