हाईवा, ट्रैक्टर और टिपर जब्त.. अवैध खनिज परिवहन पर प्रकरण दर्ज

हाईवा, ट्रैक्टर और टिपर जब्त.. अवैध खनिज परिवहन पर प्रकरण दर्ज

khabrigullak.com
By -
0

सूरजपुर।। खबरी गुल्लक।। 1 जुलाई 2026

 कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर अब सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला एवं जिला स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा खनिजों के खनन, परिवहन एवं भण्डारण से प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है।  इसी क्रम में 27 जून  को खनिज अमला सूरजपुर द्वारा तहसील रामानुजनगर क्षेत्र में खनिज वाहनों की जांच के दौरान रामानुजनगर बाजार के पास खनिज गिट्टी से भरी 1 हाईवा को जप्त कर थाना रामानुजनगर के सुरक्षार्थ रखा गया। इसके पश्चात 28 जून 2026 को तहसील सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम देवीपुर से खनिज बोल्डर परिवहन के 02 प्रकरण तथा ग्राम रूनियाडीह- नमदगिरी सीमा के पास स्थित रेत घाट से रेत परिवहन के 01 प्रकरण दर्ज कर वाहनों को पुलिस थाना सूरजपुर के सुरक्षार्थ रखा गया।

             इसी प्रकार सतत भ्रमण के दौरान 30 जून 2026 को तहसील भैयाथान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बड़सरा से खनिज रेत के परिवहन में संलिप्त 02 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी बसदेई के सुरक्षार्थ खड़ी कराया गया। वहीं 1 जुलाई 2026 को तहसील सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम कुरूवा के पण्डित पारा रेत घाट में खनिज रेत उत्खनन में संलिप्त 2 टिपर पर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर थाना बिश्रामपुर के सुरक्षार्थ खड़ी कराया गया।  इस प्रकार सतत निगरानी करते हुए विभाग द्वारा विगत सप्ताह खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 8 वाहनों पर कार्यवाही प्रचलन में है। खनि अमला एवं जिला स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सतत निगरानी रखते हुए दोषियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)