नहीं मिला लिखित आश्वासन ... एनएसयूआई का जारी है क्रमिक भूख हड़ताल, आंदोलन

नहीं मिला लिखित आश्वासन ... एनएसयूआई का जारी है क्रमिक भूख हड़ताल, आंदोलन

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक 

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा एनएसयूआई की छात्रहित से जुड़ी मांगों के निराकरण का लिखित आश्वासन देने की बात कही गई थी, लेकिन देर शाम तक कोई लिखित पत्र जारी नहीं किया गया। इससे नाराज आंदोलनरत छात्र-छात्राओं ने क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि केवल मौखिक आश्वासन पर आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। जब तक विश्वविद्यालय प्रबंधन मांगों पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक छात्र आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि छात्रहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।यह जानकारी एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आतिफ रजा ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)