व्हीएसके एप्स में उपस्थित के माध्यम से शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर शिक्षक संगठनों ने जताया कड़ा एतराज .. शालेय शिक्षक संघ बलरामपुर के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने शासन के खिलाफ मानसिक मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

व्हीएसके एप्स में उपस्थित के माध्यम से शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर शिक्षक संगठनों ने जताया कड़ा एतराज .. शालेय शिक्षक संघ बलरामपुर के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने शासन के खिलाफ मानसिक मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक 

लोक शिक्षण संचालनाय रायपुर द्वारा vsk एप्स के उपस्थित के माध्यम से शिक्षकों का वेतन भुगतान को लेकर शिक्षक संगठनों  ने कड़ा एतराज जाहिर पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी सम्बन्ध में शालेय शिक्षक संघ बलरामपुर के जिलाध्यक्ष  उपेन्द्र कुमार सिंह ने शासन के ऊपर मानसिक रूप से शिक्षकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। क्योंकि पूरे प्रदेश के शिक्षक कुछ दिनों से कुछ न कुछ शासन के फरमान से परेशान है।जिससे बच्चों की पढ़ाई कही न कही प्रभावित होता नजर आ रही है।vsk एप्स में बहुत सारी तकनीकी खामियां होते हुए भी शासन इसे विश्वसनीय मान रही,और अपने निजी मोबाइल से हमेशा प्रत्येक शिक्षक का डेटा लीक का अंदेशा बना रह रहा है।एक ओर अधिकांश शिक्षकों को विभाग से हट कर काम कराया जा रहा है। यहाँ तक की कुछ कार्य ऐसे कराई जा रही है।अपने मूल संस्था से भी दूर ऐसे में उपस्थिति कैसे अपने मूल संस्था से दे पाएगा। शिक्षकों के ऊपर हमेशा शैक्षिक गुणवत्ता का ठीकरा फोड़ना।आगे उन्होंने कहां की यदि शाला की व्यवस्था में शासन सुधार करना चाहती है तो शिक्षकों से अध्यापन के आलावा अन्य कार्य न लिए जाए।और हम ऑनलाइन उपस्थित का विरोध नहीं करते बल्कि निजी मोबाइल के उपयोग के विरोधी है। शासन को चाहिए कि सभी संस्था में बायोमेट्रिक मशीन की व्यवस्था करें। जिससे उपस्थिति की मॉनिटरिंग करें। जैसा चर्चा है vsk एप्स के डेटा आधार पर यदि वेतन की कटौती होती है, तो पुरजोर विरोध का सामना शासन प्रशासन को करना पड़ सकता है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)