छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के आंदोलन के ऐलान पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान.. प्रतिनिधिमंडल को बुला की चर्चा, पुरानी पेंशन योजना सहित अन्य मांगों पर निराकरण का दिया आश्वासन.. आंदोलन पर अड़े कर्मी

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के आंदोलन के ऐलान पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान.. प्रतिनिधिमंडल को बुला की चर्चा, पुरानी पेंशन योजना सहित अन्य मांगों पर निराकरण का दिया आश्वासन.. आंदोलन पर अड़े कर्मी

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर/ रायपुर।। खबरी गुल्लक 

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा स्टेट पॉवर कंपनी में कार्यरत बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली सहित विभिन्न ज्वलंत मांगों समस्याओं के निराकरण किए जाने हेतु पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। महासंघ के द्वारा चलाए जा रहे आन्दोलन को कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे व्यापक समर्थन को देखते हुए आज 03 जुलाई 2026 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी ने चर्चा हेतु महासंघ को आमंत्रित किया।  

भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री व विद्युत प्रभारी  राधेश्याम जायसवाल के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास जाकर उनसे मुलाकात किया एवं पावर कंपनी में पुरानी पेंशन योजना बहाली सहित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।  

     मुख्यमंत्री जी ने महासंघ के पुरानी पेंशन योजना बहाली सहित सभी ज्वलंत मुद्दों/समस्याओं पर गर्भीरता से विचार करते हुए शासन स्तर पर चर्चा कराकर अनिवार्य रूप से समाधान करवाने हेतु महासंघ के मांग पत्र को शासन स्तर पर प्रेषित किया।  चर्चा के दौरान श्री जायसवाल ने पॉवर कंपनी में कर्मचारियों की भारी कमी एवं कर्मचारियों पर बढ़ते दबाव के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री जी को अवगत कराते हुए नई भर्ती किए जाने की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की, जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही नियमित भर्ती हेतु विज्ञापन जारी  किए जाएंगे, जिसके साथ ही आने वाले समय में पूर्व से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण हेतु परस्पर अवसर प्रदान किए जाएंगे।   ज्ञात हो कि महासंघ के द्वारा अपने उपरोक्त मांगो की पूर्ति हेतु कंपनी प्रबंधन को चरणबद्ध आंदोलन की नोटिस दिया गया है, जिसके प्रथम चरण में 1 से 30 जून तक पूरे प्रदेश में जनजागरण व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, तथा दूसरे चरण में 1 से 9 जुलाई तक सभी अलग अलग क्षेत्रीय मुख्यालयों एवं उत्पादन केंद्रों में आमसभा, प्रदर्शन व ज्ञापन प्रेषण कार्यक्रम चल रहा है, जिस पर कर्मचारियों व अधिकारियों से व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री के साथ महासंघ की विस्तृत चर्चा हुई एवं उनके द्वारा पूर्ण रूप से आश्वस्त किया गया।

   मुख्यमंत्री से चर्चा एवं पूर्ण आश्वासन उपरांत महासंघ के द्वारा निर्णय लिया गया है कि महासंघ के ज्वलंत मांगों पर जब तक सार्थक परिणाम प्राप्त नहीं होता है तब तक महासंघ द्वारा आंदोलन जारी रहेगा और आगामी 10 जुलाई 2026 को पॉवर कंपनी मुख्यालय, डंगनिया रायपुर में विशाल आमसभा, आक्रोश प्रदर्शन एवं चेतावनी ज्ञापन दिया जाएगा। तदुपरांत भी मांगे पूरी नहीं होने पर आगामी 17 अगस्त से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल किया जाएगा।   महासंघ ने सभी से आह्वान किया है कि सभी वर्ग के कर्मचारियों अधिकारियों के जायज मांगो के लिए महासंघ के इस आंदोलन में अपने एकता का परिचय देते हुए अधिक से अधिक शामिल हों। 

 मुख्यमंत्री  के साथ मुलाकात और चर्चा वार्ता के दौरान महासंघ के प्रतिनिधिमंडल में भारतीय मजदूर संघ के अ.भा. मंत्री व विद्युत प्रभारी  राधेश्याम जायसवाल, अ.भा.विद्युत मजदूर महासंघ के उपमहामंत्री  हरीश चौहान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  मनोज शर्मा, प्रदेश महासंघ के अध्यक्ष  संजय तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष  तेज प्रताप सिन्हा, महामंत्री नवरतन बरेठ, कोषाध्यक्ष श्री कोमल देवांगन, संगठन मंत्री द्वय  के.एन. यादव व  पीयूष सिन्हा तथा कार्यालय मंत्री श्री दुबे उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)