पशुधन विकास विभाग ने सहायक क्षेत्रीय अधिकारी पवन कुमार सिंह और अनिल कुमार तिवारी को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

पशुधन विकास विभाग ने सहायक क्षेत्रीय अधिकारी पवन कुमार सिंह और अनिल कुमार तिवारी को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 8 जुलाई 2026 ।

 पशुधन विकास विभाग ने आज होटल फील आनंदम में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी  पवन कुमार सिंह और  अनिल कुमार तिवारी को सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और सहकर्मियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

विभागीय अधिकारी डॉ. सुनील कुमार मिंज ने कहा कि श्री पवन और श्री अनिल ने पशुधन विकास तथा किसानों व पशुपालकों की सेवा में अपना समर्पण दिखाया है और उनकी कार्यकुशलता युवा कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार सिंह ने भी दोनों के ग्रामीण अंचलों में दिये गए योगदान की सराहना की और कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारीयों ने विभाग तथा सहकर्मियों का धन्यवाद किया और कहा कि वे पशु व समाज की सेवा का संकल्प भविष्य में भी जारी रखेंगे। सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के प्रांतीय महामंत्री अमित कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष उमेश कुशवाहा व कोषाध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार सिंह ने भी अपने अनुभव साझा कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में पशुधन विकास विभाग के समस्त चिकित्सक, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अंत में सभी ने नम आँखों से दोनों अधिकारियों को विदाई दी और उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए सुख, शांति व दीर्घायु की कामना की।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)