डॉ. रजनीश गर्ग छत्तीसगढ़ एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

डॉ. रजनीश गर्ग छत्तीसगढ़ एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

khabrigullak.com
By -
0

सूरजपुर।खबरी गुल्लक 

सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. रजनीश गर्ग को छत्तीसगढ़ एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति से प्रदेश में स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों को नई ऊर्जा और प्रभावी नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

डॉ. रजनीश गर्ग लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, महिला एवं बाल विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं तथा विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

डॉ. गर्ग को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए पूर्व में राज्यपाल पुरस्कार सहित अनेक प्रतिष्ठित सेवा सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया है।

अपनी नियुक्ति पर डॉ. रजनीश गर्ग ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर जनकल्याण, सेवा एवं जागरूकता के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाएगा।

डॉ. गर्ग की नियुक्ति पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, विभिन्न संगठनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें  शुभकामनाएँ दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना से छत्तीसगढ़ एनजीओ प्रकोष्ठ को नई दिशा मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)