बाल बंदी गृह में हत्या, रेप, डकैती, चोरी के अपचारी.. सुरक्षा के लिए मात्र चौकीदार और डंडाधारी होमगार्ड..! कभी मारपीट तो कभी हत्या कर हो रहे फरार..

बाल बंदी गृह में हत्या, रेप, डकैती, चोरी के अपचारी.. सुरक्षा के लिए मात्र चौकीदार और डंडाधारी होमगार्ड..! कभी मारपीट तो कभी हत्या कर हो रहे फरार..

khabrigullak.com
By -
0

बिलासपुर/अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक 

बिलासपुर के नूतन चौक स्थित राज्य बाल संप्रेक्षण गृह में सोमवार सुबह चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे वर्ष 42 तखतपुर  निवासी की हत्या कर 4 अपचारी बालकों के फरार हो जाने से अब न सिर्फ बिलासपुर बल्कि अंबिकापुर सहित प्रदेश के सभी बाल संप्रेषण गृह में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बाल बंदी गृह में सुरक्षा के नाम पर सिर्फ होमगार्ड,चौकीदार तैनात किये जाये हैं,जबकि बाल संप्रेषण गृह में हत्या, डकैती, चोरी, ब्लात्कार सहित अन्य गंभीर धाराओं के अपचारी भी निरुद्ध होते हैं। बाल बंदी गृह अंबिकापुर में भी चौकीदार के ऊपर हमला कर अपचारियों के फरार होने की घटनाएं हो चुकी हैं। इस बार बिलासपुर में और भी दिल दहला देने वाले वारदात में चौकीदार की हत्या तक हो गई। इन घटनाओं से अब बाल बंदी गृह को भी जेल के स्वरूप में रखकर अपचारियों को सुधारने तमाम उपाय किए जाने की आवश्यकता जताई जाने लगी है। 

बिलासपुर में हुई घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि फरार चारों नाबालिग सुधारगृह के बंदी थे और गंभीर आपराधिक मामलों में निरुद्ध थे। इनमें तीन रायगढ़ और एक कोरबा जिले का निवासी बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर आसपास के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है; पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस जांच जारी है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)