सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के नए प्रधानाचार्य बने कर्नल राजेश बेंदा

सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के नए प्रधानाचार्य बने कर्नल राजेश बेंदा

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर।खबरी गुल्लक 

भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल राजेश बेंदा ने सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षा, अनुशासन तथा समग्र विकास की नई ऊँचाइयों की उम्मीद जताई। कर्नल बेंदा ने भारतीय सेना में रहते हुए पंजाब, आगरा, लेह–लद्दाख, असम, थेगू, कोलकाता और दीमापुर सहित कई महत्वपूर्ण तैनातियों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें 2008 में दक्षिण-पश्चिमी कमान, 2017 में पूर्वी कमान तथा 2022 में उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ द्वारा प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया जा चुका है।

सेवानिवृत्ति से पहले वे एक अनुभवी व्याख्याता भी रह चुके हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यताओं में आईआईटी मद्रास से एमबीए (वित्त), मनोविज्ञान में एमए और चीनी भाषा में दक्षता शामिल है। शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में उनका अनुभव भी समृद्ध है; वे राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर में प्रशासनिक अधिकारी तथा सैनिक स्कूल रीवा में प्रधानाचार्य के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कर्नल बेंदा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं शैक्षिक गुणवत्ता को अगले स्तर पर ले जाने पर विशेष जोर देंगें। उनके मार्गदर्शन में आने वाले दिनों में शैक्षिक व सह-पाठयक्रम गतिविधियों में और व्यापक सुधार की योजना तैयार की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)