अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 4 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने आज सूचित किया है कि 220/132 केवी विश्रामपुर उपकेंद्र के 160 MVA ट्रांसफार्मर संख्या 2 के 132 KV R‑फेज मेन बस आइसोलेटर में रेड‑हॉट की स्थिति देखी गई है। सुरक्षा कारणों और किसी भी अप्रत्याशित गंभीर दुर्घटना से बचने के लिए कंपनी ने आज 4 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पूर्ण सरगुजा जिले में विद्युत प्रवाह बंद रखने का निर्णय लिया है।
कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है और आवश्यकतानुसार बंदी की अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि इससे संबंधित आवश्यक तैयारियाँ कर लें।




