वसुधा महिला मंच ने लगाई हस्तशिल्प एवं घरेलू उपयोगी वस्तुओं की प्रदर्शनी .. 10 जुलाई तक आयोजन

वसुधा महिला मंच ने लगाई हस्तशिल्प एवं घरेलू उपयोगी वस्तुओं की प्रदर्शनी .. 10 जुलाई तक आयोजन

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।

 महिलाओं की प्रतिभा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वसुधा द्वारा आयोजित वार्षिक हस्तशिल्प एवं घरेलू उपयोगी वस्तुओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ त्रिकोन चौक में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. श्रीमती पुष्पा सोनी संरक्षिका वसुधा, श्रीमती शारदा ओमप्रकाश अग्रवाल और श्रीमती नीलिमा गोयल ने संयुक्त रूप से किया। 

उद्घाटन के बाद उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी में रखी विविध हस्तशिल्प और घरेलू उपयोगी सामग्री का अवलोकन कर इस पहल की सराहना की। संयोजिका सुश्री वंदना दत्ता के नेतृत्व में टीम में रेखा इंगोले, वहीदा अहमद, ज्योति द्वेदी, अनुभा डबराल, लिली बसु राय, तनुश्री मिश्रा, जया तिवारी, नेहा वर्मा, जानकी सिंह, स्मिता तिवारी व सविता सिंह सहित अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं। वसुधा द्वारा संचालित सरगुजा शिल्प का उद्देश्य उन बहनों को मंच देना है जो घर के कामकाज के साथ-साथ हस्तशिल्प और घरेलू उपयोग की वस्तुएँ बनाती हैं। इससे न केवल उनकी कला को पहचान मिलती है, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता के मार्ग भी खुलते हैं। इस वर्ष रिया तिवारी, नेहा वर्मा और मिठु सूत्रधर ने आकर्षक और गुणवत्ता युक्त सामग्री प्रदर्शनी में प्रस्तुत की है।

प्रदर्शनी  10 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुलेगी। वसुधा की संरक्षिका ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य करें।  महिलाएँ अपना हस्तशिल्प या घरेलू उपयोग की वस्तुएँ प्राप्त कर सकती हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)