प्रधानमंत्री आवास योजना के सफल क्रियान्वयन में नगर निगम अंबिकापुर की टीम निभा रही अहम भूमिका

प्रधानमंत्री आवास योजना के सफल क्रियान्वयन में नगर निगम अंबिकापुर की टीम निभा रही अहम भूमिका

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक 

 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से आवास का लाभ उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम अंबिकापुर की टीम लगातार सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। टीम के समन्वित प्रयासों से हितग्राहियों को समय पर किस्तों का भुगतान, निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग तथा ऑनलाइन प्रक्रियाओं का सफल संचालन सुनिश्चित हो रहा है। योजना के अंतर्गत सर्वेयर सतीश गुप्ता द्वारा हितग्राहियों के आवासों का जियो-टैग, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन, निर्माण की प्रगति का निरीक्षण तथा समय पर किस्त जारी कराने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। उनके निरंतर फील्ड कार्य और हितग्राही संपर्क के कारण अनेक पात्र परिवारों को योजना का लाभ समय पर प्राप्त हुआ है तथा आवास निर्माण कार्य में उल्लेखनीय गति आई है।

सीएलटीसी उत्कर्ष पांडेय द्वारा नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और पात्रता का परीक्षण किया जा रहा है। उनके तकनीकी मार्गदर्शन एवं सतत मॉनिटरिंग से योजना का क्रियान्वयन अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी बन रहा है। वहीं एमआईएस एक्सपर्ट (सीएलटीसी) अनिकेत गोस्वामी योजना के समस्त ऑनलाइन डेटा प्रबंधन, हितग्राहियों की जानकारी का समयबद्ध अद्यतन, पोर्टल संचालन, प्रगति की मॉनिटरिंग, तकनीकी समन्वय, रिपोर्टिंग, डीपीआर तैयार करने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण का कार्य दक्षतापूर्वक कर रहे हैं। उनके द्वारा किए जा रहे सटीक डेटा प्रबंधन एवं सतत मॉनिटरिंग से किस्त स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी आई है तथा योजना के संचालन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित हुई है।

नगर निगम अंबिकापुर में सर्वेयर सतीश गुप्ता, सीएलटीसी उत्कर्ष पांडेय एवं एमआईएस एक्सपर्ट अनिकेत गोस्वामी के समन्वित प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंच रहा है। हितग्राहियों ने भी टीम की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता, सहज उपलब्धता एवं जिम्मेदार कार्यप्रणाली के कारण योजना का लाभ बिना अनावश्यक विलंब के प्राप्त हो रहा है।

नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, और इस दिशा में कार्यरत टीम का समर्पण योजना की सफलता का प्रमुख आधार बनकर सामने आया है। जनसेवा, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति के माध्यम से यह टीम प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रभावी क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)