अंबिकापुर का राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ जानलेवा... मानवाधिकार एसोशिएसन के संभागीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने जताई चिंता .. कहा जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग क्यों, मरम्मत के बाद भी क्यों नहीं टिक रही सड़क

अंबिकापुर का राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ जानलेवा... मानवाधिकार एसोशिएसन के संभागीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने जताई चिंता .. कहा जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग क्यों, मरम्मत के बाद भी क्यों नहीं टिक रही सड़क

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक 

 संभाग मुख्यालय अंबिकापुर की प्रमुख सड़कों की जर्जर हालत और  दुर्घटनाओं को देखते मानवाधिकार एसोशिएसन सरगुजा संभाग के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि बिजली, सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा आम नागरिकों का मौलिक अधिकार है। यदि इनमें से किसी एक सुविधा की भी कमी होती है तो वह मौलिक अधिकार का हनन है। आकाश अग्रवाल ने कहा कि अंबिकापुर की मनेंद्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से सड़क गायब हो चुकी है, बड़े बड़े गढ्ढे डबरी बन गए हैं। दोपहिया , ई रिक्शा, ऑटो आये दिन पलट रही है। पैदल चलने के लिए सुरक्षित जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि आम जनता के पैसे, टैक्स देती है, इस पैसे का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि करीब 6 माह पूर्व रायगढ़ मार्ग पर भारत माता चौक से दरिमा मोड़ तक nh विभाग के जर्जर सड़क का मरम्मत कराया गया था, मगर कमीशनखोरी और बंदरबांट के चलते मरम्मत की गुणवत्ता खो गई। बेपरवाह अधिकारी , तकनीकी अमला शासन द्वारा राशि उपलब्ध कराए जाने के बाद भी घोर लापरवाही बरत रहा है, कथित तौर पर कमीशन के बोझ से दबे होने के कारण सड़क में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जाता है। जिसका दंश आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि यदि जिम्मेदार विभाग के अधिकारी इसी तरह जनता की गाढ़ी कमाई का बंदरबांट करते रहेंगे तो जनता के हितों और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़े तो वह भी किया जाएगा। हालांकि डामरीकृत सड़क टूटने के लिए जल जमाओ को भी प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)