अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।
छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रान्तीय कार्यालय रायपुर में महासमिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष संभागीय अध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्ष के साथ-साथ पदाधिकारी एवं कर्मचारी संम्मलित हुये। बैठक में छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष के पद पर अनिल पाण्डेय निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी शिक्षक कांग्रेस के प्रान्ताध्यक्ष अनिल शुक्ला को निर्वाचन अधिकारी एवं डीके दानी को सहायक निर्वाचन अधिकारी न्यूक्त किया गया। जिनके द्वारा चुनाव संम्पन्न हुआ जिसमें अनिल पाण्डेय निर्विरोध प्रान्ताध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए जिसमें लगभग 250 से अधिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। अनिल पाण्डेय सरगुजा जिले में स्वास्थ्य पर्वेक्षक के पद पदस्थ है, वे लगभग 25 वर्ष में जिलाध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री के पद का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं।
नव निर्वाचित प्रान्ताध्यक्ष अनिल पाण्डेय तथा संघ के संरक्षक ओ.पी. शर्मा के नेतृत्व में संघ पदाधिकारी गण ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से भेट किये स्वास्थ्य मंत्री ने नव निर्वाचित प्रान्ताध्यक्ष को साल भेंट कर शुभकामना दी। इस दौरान विभागीय चर्चाये भी हुई जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की एक टाईम ओपीडी लागु करने के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया। इस दौरान एस.पी. देवांगन, अश्वनी गुर्देकर, आर. डी. दिवान, चेतन सिन्हा, महेश सोनी, दुर्गेश त्रिपाठी, धनेश प्रताप सिंह, पुरन पाटले, नरेन्द्र वर्मा. तुफान अली, सालीकराम, ओकार पाण्डेय, जाकीर, शुशिल पाण्डेय, हेमन्त मरावि, के साथ-साथ लगभग 50 कर्मचारी उपस्थित रहें।

.jpg)






















