Dwitendra Mishra attacked the central government over the NEET UG issue, saying Congress will not tolerate the injustice being done to this generation. द्वितेंद्र मिश्रा ने नीट यूजी मामला में केंद्र सरकार पर किया हमला..! कहा पीढ़ी के साथ अन्याय का प्रश्न ..कांग्रेस नहीं करेगी बर्दाश्त

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव द्वितेंद्र मिश्रा ने नीट - यूजी पेपर लीक मामले में दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई,  पुनः परीक्षा की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि हालांकि परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है मगर  नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक की घटना गम्भीर और अस्वीकार्य है। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि हमारे विद्यार्थियों के सपनों के साथ प्रत्यक्ष अन्याय है। गरीब और मेहनती परिवारों की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम केंद्र और राज्य सरकार से मांग करते हैं त्वरित, पारदर्शी और न्यायिक जांच करायी जाए, जांच में उच्च निष्ठा वाले स्वतंत्र सदस्य शामिल हों। जांच पूरी होने तक संदिग्ध अधिकारियों को निलंबित किया जाए और दोषियों के खिलाफ शीघ्र आपराधिक कार्यवाही की जाए,  तुरंत पुनः परीक्षा आयोजित की जाए, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत की जाए ताकि नागरिकों का विश्वास बहाल हो सके। द्विदेंद्र मिश्रा ने कहा कि  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसे केवल एक परीक्षा का मामला नहीं मानती है बल्कि  यह भविष्य की पीढ़ी के साथ अन्याय का प्रश्न है। हम छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ खड़े हैं और इस घोटाले की हर स्तर पर सख्ती से जांच व निष्पक्ष निवारण  कराने तक आवाज उठाते रहेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)