Ruchika Kashyap tops CBSE 12th Commerce stream with 90.4%: Success tips for studentsरुचिका कश्यप ने सीबीएसई 12वीं में 90.4% हासिल कर कॉमर्स में की टॉप: छात्रों को दिए सफलता के टिप्स

Ruchika Kashyap tops CBSE 12th Commerce stream with 90.4%: Success tips for studentsरुचिका कश्यप ने सीबीएसई 12वीं में 90.4% हासिल कर कॉमर्स में की टॉप: छात्रों को दिए सफलता के टिप्स

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।। 

संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की मेघावी छात्रा रुचिका कश्यप ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा (कॉमर्स) में 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया। पटपरिया निवासी रुचिका प्रतिष्ठित नागरिक विरेंद्र कश्यप और जागृति कश्यप की सुपुत्री हैं।  रुचिका ने बताया कि उन्होंने किसी कोचिंग पर निर्भर नहीं किया और पूरी तरह सेल्फ‑स्टडी के ज़रिए यह सफलता पाई। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने ईमानदारी से की गई मेहनत, स्कूल के गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता‑पिता के आशीर्वाद को दिया। मेघावी रुचिका कश्यप को शाला प्रबंधन के साथ ही खबरी गुल्लक परिवार ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

छात्रों के लिए रुचिका के टिप्स

* खुद पर भरोसा रखें:  आत्मविश्वास सफलता का पहला कदम है।  

* स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मेहनत करें।  

* रोज़ाना नियमित समय पर पढ़ाई करें:  लगातार छोट‑छोट अभ्यास बड़े परिणाम लाते हैं।  

* पढ़ाई के साथ नोट्स बनाएं और प्रायोगिक प्रश्नों (प्रैक्टिस पेपर्स) से खुद को परखें।  

* दूसरों पर निर्भर न रहें:  सेल्फ‑स्टडी से गहरी समझ बनती है।  

* पढ़ाई में जुनून रखें: लगातार प्रयास और लगन ही सफलता तक पहुँचाते हैं।  

रुचिका का कहना है कि अनुशासन और नियमित अभ्यास से किसी भी विद्यार्थी द्वारा सेल्फ‑स्टडी के माध्यम से ऊँची सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को मनोबल दें और सही दिशा दें ताकि वे अपने लक्ष्य हासिल कर सकें। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)