उपलब्धि: जशपुर पुलिस ने 766 गावों में 800 से अधिक स्थानों पर एक साथ हेलमेट जागरूकता जन चौपाल लगा बनाया गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड

उपलब्धि: जशपुर पुलिस ने 766 गावों में 800 से अधिक स्थानों पर एक साथ हेलमेट जागरूकता जन चौपाल लगा बनाया गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर/ जशपुर।। 

    जशपुर पुलिस ने  जिले के सभी 766 गांवों में 800 से अधिक स्थलों पर एकसाथ हेलमेट जागरूकता जन चौपालों का आयोजन कर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में आधिकारिक रूप से नाम दर्ज कर लिया गया है। यह रिकॉर्ड प्राप्ति सड़क सुरक्षा और नागरिक जागरूकता के क्षेत्र में जशपुर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक डा. लाल उमेद सिंह की पहल पर यह ऐतिहासिक आयोजन हुआ।

इस अभियान के तहत दोपहिया सवारों के बीच हेलमेट पहनने की आदत बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में चोट व मृत्यु दर घटाना के उद्देश्य से यह आयोजन हुआ। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम में जन चौपालों के माध्यम से प्रत्यक्ष संवाद, डेमोनस्ट्रेशन, स्थानीय भाषाओं में जानकारी तथा हेलमेट के सही प्रयोग के बारे में जानकारी दिया गया।  इस उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक डा. लाल उमेद सिंह  का मार्गदर्शन निर्णायक रहा, उन्होने नीति निर्देश, अभियान के समन्वय और समुदाय-आधारित तरीकों को लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  उनका यह मानना रहा कि नियम केवल कड़ाई से नहीं बल्कि जन समझ, शिक्षा और सामुदायिक भागीदारी से सफल होते हैं।

ग्रामीणों में हेलमेट पहनने के प्रति सकारात्मक रवैया दिखा है, कई ग्राम पंचायतों ने औपचारिक रूप से हेलमेट जागरूकता प्रस्ताव पारित कर स्थानीय स्तर पर इसे लागू करने का निर्णय लिया।  पुलिस और प्रशासन ने बताया कि रिकॉर्ड दर्ज होने के बाद भी अभियान जारी रहेगा और नियमों के पालन के लिए नियमित निगरानी तथा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम चलाए जाएंगे।  नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों व युवा सवारों की सुरक्षा बेहतर होगी तथा दुर्घटना-सम्बंधी गंभीर चोटों में कमी आयेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)