शर्मनाक: चलती यात्री बस में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शर्मनाक: चलती यात्री बस में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

khabrigullak.com
By -
0

चित्रकूट/भोपाल।खबरी गुल्लक 

चित्रकूट जिले में प्रयागराज से अपने गांव जा रही तीन वर्षीय बच्ची के साथ रोडवेज बस में दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना रामनगर के पास हुई, जहाँ एक युवक ने बच्ची को अपनी गोद में बिठाकर कुकृत्य किया। 

बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। प्राथमिक मेडिकल जांच में भी बच्ची के साथ दुष्कर्म के लक्षण पाए जाने की बात बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी।  पुलिस ने कहा है कि मामले की आगे की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों तथा प्रशासन ने घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)