अंबिकापुर।खबरी गुल्लक।
संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में उदंड बाइकर्स का आतंक एक बार फिर से बढ़ रहा है। देर शाम शहर के अंदरूनी व्यस्तम मार्गो में स्टंट दिखाने वाले बाइकर्स अब शहर के साथ आसपास के इलाकों में भी बीच सड़क खरनाक स्टंट दिखाते हुए राहगीरो में दहशत फैला रहे हैं। ऐसे उदंड बाइकर्स पर नकेल कसने में स्थानीय पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। यह तस्वीर सांडबार मार्ग की है। स्टंट बाज बेखौफ होकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। नागरिकों ने कहा कि ऐसे स्टंट बाजो की पहचान कर लाइसेंस निरस्तीकरण सहित अन्य कार्रवाई होनी चाहिए।




